logo

  • 29
    09:28 pm
  • 09:28 pm
logo Media 24X7 News
news-details
झारखंड

Jharkhand: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के घर जाकर की मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा समर्थन

झामुमो आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकता है।
 

राजग उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 4 जुलाई को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा। शिबू सोरेन ने भी इस दौरान मुर्मू को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।  झामुमो सुप्रीमो संग मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थीं। इस मुलाकात के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी  मौजूद रहे।



आज जाएंगी बिहार, नीतीश और भाजपा नेताओं से करेंगी मुलाकात
मुर्मू  आज 5 जुलाई को अपने प्रचार अभियान के तहत बिहार की राजधानी पटना जाएंगी। यहां वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद मुर्मू के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments