logo

  • 18
    08:24 am
  • 08:24 am
logo Media 24X7 News
news-details
पंजाब-हरियाणा

पंजाब सरकार में बड़ी हलचल, सीएम भगवंत मान को मिला हरियाणा के गृहमंत्री विज का समर्थन

अंबाला, जागरण संवाददाता। पंजाब में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की बर्खास्‍ती और गिरफ्तारी हुई। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का समर्थन हरियाणा के गृहमंत्री ने किया। गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि ईमानदार से काम किया है तो यह सराहनीय कदम है।

दरअसल, पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगा। भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के बाद हरियाणा के गृहमंंत्री ने बयान जारी किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ही स्वास्थ्य मंत्री पर कमीशन मांगने के आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त किए जाने के सााथ साथ गिरफ्तार करवाने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। अनिल विज ने कहा कि बेईमानी को खत्म करने के लिए अगर ईमानदारी से काम किया है तो यह सराहनीय कदम है।

सख्‍त फैसलों के लिए जाने जाते हैं विज 

हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज सख्‍त और आन स्‍पाट फैसले के लिए जाने जाते हैं। जब भी थाने या बैठकों में हिस्‍सा लेते हैं तो अधिकारियों भी खौफ में रहते हैं। लापरवाही मिलने पर सस्‍पेंड की कार्रवाई करते हैं। 

तीन दिन पहले अंबाला में अनिल विज का जनता दरबार लगा था। जनता दरबार के दौरान जब एक महिला फरियादी ने रोते हुए गुहार लगाई तो विज ने कहा कि उनके होते हुए रोने की जरूरत नहीं है, जब तक अनिल विज बैठा है शिकायत पर कार्रवाई होगी। वहीं, सीआईए टू के सब इंस्‍पेक्‍टर को सस्‍पेंड कर दिया गया।

बता दें कि सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार ने जनता से वादा किया था कि जो भी भ्रष्‍टाचार करेगा उसे कतई बख्‍शा नहीं जाएगा। 

जानें कौन हैं विजय सिंगला 

विजय सिंगला मनसा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्‍होंने कांग्रेस के सिद्धू मूसेवाला को हराया था। सिंगला ने 1992 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बीडीएस की डिग्री हासिल की थी। विजय सिंगला मनसा में अपना अस्‍पताल चलाते हैं। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments