logo

  • 02
    05:12 pm
  • 05:12 pm
logo Media 24X7 News
news-details
ऑटो

Gorakhpur News: ऑटो चालक समेत दो युवकों ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

गोरखपुर, जागरण टीम। गोरखपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दो युवकों ने फंदे से लटककर अपनी जान दी है। इसमें से एक आटो चालक है। वह गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ का निवासी था, जबकि दूसरा मृतक बांसगांव के कोपवा गांव का निवासी था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

पहला मामला- सहजनवां संवाददाता के अनुसार नौसढ़ निवासी 18 वर्षीय शिवम निषाद आटो चलाते थे। किसी बात को लेकर उनकी स्वजन से कहासुनी हुई और उन्होंने देर रात में खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्वजन ने आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मौके पर पहुंची पुलिस दीवार का कुछ हिस्सा गिरा कर भीतर पहुंची तो देखा कि शिवम का शव फंदे से लटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

दूसरा मामला- बांसगांव संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कोपवा में गगहा के ढरसी गांव के सुनील का शव पेड़ से फंदे के से लटकता मिला। सुनील की उम्र 40 वर्ष थी। वह करीब एक सप्ताह से अपनी ससुराल कोपवां में थे। इनके दो पुत्र और एक पुत्री है। स्वजन बता रहें हैं कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक बांसगांव विवेक मलिक ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति कुछ स्थिति स्पष्ट होगी।

फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव: गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी 85 वर्षीय बसंत सिंह का शव शुक्रवार को फंदे से लटकता मिला। स्वजन के अनुसार रात में खाना खाकर वह कमरे में सोने चले गए। सुबह नतिनी अर्चना सिंह ने देखा कि वह अपने अपने बिस्तर पर नहीं हैं। नतिनी उन्हें ढूंढते हुए छत पर पहुंची तो देखी बांस की सीढ़ी के सहारे उनका शव फंदे से लटक रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments