logo

  • 28
    06:09 pm
  • 06:09 pm
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

LIVE Tokyo Olympics Day-2: टोक्यो ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल

खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर पर कब्जा जमाया है। वे वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा भारत के स्टार शूटर सौरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पॉजीशन हासिल करके फानइल में जगह बनाई। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है।

 

LIVE UPDATES:

12:05 PM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई ने स्नैच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो ग्राम का वजन उठाया। उनसे आगे चीन की हो जिहुई रहीं, जिन्होंने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम का वजन उठाया।

 

 

11:05 AM: भारत और कोरिया के बीच तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी को कोरियाई जोड़ी से 2-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ आज के दिन भारत के पदक जीतने का इंतजार बढ़ गया है।

 

 

11:05 AM: भारोत्तोलन के महिला वर्ग में 49 किग्रा कैटेगरी का मुकाबला जारी है। इसमें भारत की मीराबाई चानू खेल रही हैं। भारत को उनसे पदक की उम्मीद है। उन्होंने स्नैच के पहले प्रयास में 84 और दूसरे प्रयास में 87 किलोग्राम वजन उठाया है।

10:55 AM: भारत के युवा शूटर सौरव चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाकर पदक जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।  

10:51 AM: फाइनल में जगह बनाने से चूके अभिषेक वर्मा।  575 अंकों के साथ 17वें नंबर पर रहे।

 

 

10:35 AM: भारत के अभिषेक वर्मा 10 मीटर एयर पिस्टल में टॉप पांच में पहुंच गए हैं। चार सीरीज के बाद उनके 385 प्वॉइंट्स हैं। 

10:19 AM: भारत के स्टार शूटर सौरभ चौधरी ने अपनी चौथी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100/100 का स्कोर बनाया है, जिसके बाद वे पहले नंबर पर आ गए हैं। 

09:55 AM: साैरव चौधरी ने 10 शॉट्स में 100 में से 95 अंक हासिल किए, जबकि उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक वर्मा ने 100 में से 94 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं।

09:40 AM: निशानेबाजी में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी का इवेंट शुरू हो गया है। दोनों खिलाड़ी पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भाग ले रहे हैं।

09:20 AM: टेबल टेनिस में भारत को निराशा हाथ लगी है, जिसमें शरत कमल और मनिका बत्रा को पहले ही राउंड में दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में भारत की पदक की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 27 मिनट तक चले इस मैच को चीनी ताइपे की जोड़ी ने 11-8,11-6,11-5,11-4 से अपने नाम किया।

 

 

08:51 AM: भारतीय जुडोका सुशीला देवी को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।। उन्हें हंगरी की इवा सेरनोविस्की ने हराया।

08:30 AM: भारतीय पुरुष हॉकी ने जीत के साथ आगाज करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 3-2 से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के  शानदार प्रदर्शन मदद से वापसी की और टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की। चौथे क्वार्टर में आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने उसकी हर कोशिशों को नाकाम कर दिया।

 

 

 

08:25 AM: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे क्वार्टर में भारत 3-2 से आगे है। कुल मिलाकर इस मैच में भारत की जीत तय नजर आ रही है।

08:05 AM: ओलंपिक खेलों की महाशक्ति चीन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। यांग कियान ने 10 मीटर एयर राइफल में 251.8 के स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया और इन खेलों का पहला गोल्ड जीता। इस इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी।

 

 

07:57 AM: भारत के खिलाफ पिछड़ने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। टीम के लिए स्टेफिन जेनिस ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया है।

07:42 AM: भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की लीड 3-1 कर दी है। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने गोल दागा है।

07:20 AM: भारत ने दूसरा गोल करके 2-1 की लीड हासिल की। भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें हरमनप्रीत सिंह ने कॉर्नर लिया और भारत के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को कीवी टीम के खिलाफ बढ़त दिला दी।

07:00 AM: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी मुकाबला टक्कर का चल रहा है और पहले क्वार्टर तक स्कोर 1-1 है।

06:40 AM: भारतीय हॉकी टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ है और यह मुकाबला शुरू हो गया है।

 

 

 

06:30 AM: तीरंदाजी से भारत के लिए गुड न्यूज सामने आई है। यहां दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने एलिमिनेशन राउंड में चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

06:20 AM: भारत और चीनी ताइपे की जोड़ी के बीच दूसरा सेट टाई हो चुका है। इस बार स्कोर 38-38 रहा है।

06:10 AM: मिश्रित टीम मैच में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम पहला सेट हार चुकी है। इसमें चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) 36-35 से जीती।

06:05 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का तीरंदाजी मुकाबला शुरू हो गया है। इसमें मिक्सड टीम इवेंट में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम हिस्सा ले रही हैं।

06:05 AM: मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 इलावेनिल वालारिवन और पूर्व नंबर 1 अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन मुकाबले से बाहर हो गई हैं।

06:00 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में अपूर्वी चंदेला के 40 शॉट्स के बाद 416.1 अंक हैं और वे 27वें नंबर पर हैं।

05:42 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में इलावेनिल वालारिवन की तीसरी सीरीज पूरी हो गई है और वे इस समय  260.8 अंक के साथ 15वें पोजीशन पर हैं।

05:35 AM: इलावेनिल दूसरी सीरीज में केवल 104.0 का स्कोर बनाने में सफल रहीं। वे 208.3 के कुल स्कोर के साथ फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

05:25 AM: अपूर्वी ने अपने पहली सीरीज में 104.5 का स्कोर हासिल किया है. वह फिलहाल 20वें स्थान पर हैं।

05:10 AM: इस इवेंट की पहली सीरीज में अपूर्वी और इलावेनिल ने सधी शुरुआत की है। इलावेनिल ने 10 शॉट की पहली सीरीज में 104.3 अंक बटोरे हैं और वह फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

04:55 AM: टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन सुबह 5 बजे महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन हिस्सा लेंगे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments