logo

  • 26
    12:15 pm
  • 12:15 pm
logo Media 24X7 News
news-details
लाइफस्टाइल

व्हेल मछली की हैरान कर देने वाली ट्रिक, एक साथ फंसी हजारों मछलियां, देखकर कहेंगे : दावत हो गई

इस व्हेल की ट्रिक देखकर लोग हैरान रह गए हैं। कैसे शानदार तरीके से ये कर रही है हजारों मछलियों का शिकार।

दुनिया में एक अनकहा नियम है, शिकार का। इस अनकहे नियम में शिकारी और शिकार दोनों के अपने अपने काम है। एक को फंसाना है और दूसरे को बचना है। अब कौन कितना हुनर रखता है, ये डिपेंड करता  है। लेकिन हाल में ही व्हेल मछली की शानदार ट्रिक को देखकर उसे दुनिया की बेहतरीन शिकारी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। गल्फ ऑफ थाइलैंड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में इडेन व्हेल को एक चतुराई भरी ट्रिक से एक साथ हजारों मछलियों का शिकार करते देखा जा रहा है। ये वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर चुका है।  

कोई छोटा सा जहाज तैर रहा है ।लेकिन ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि ये एक विशाल व्हेल है जिसने मुंह को खोल रखा है। व्हेल की ट्रिक से अनजान हजारों छोटी छोटी मछलियां इस समुद्र जैसे मुंह में तैर रही हैं। कुछ आ रही हैं, कुछ जा रही है। व्हेल बिलकुल बिना हिले अपने मुंह में ज्यादा मछलियां  भरने का इंतजार कर रही है। जब व्हेल के मुंह में अनगिनत मछलियां आ जाती हैं तो वो मुंह को बंद करके पानी में घुस जाती है। 

वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर बर्टी ग्रेगोरी (wildlife filmmaker Bertie Gregory) ने बनाया है। व्हेल के आस पास भी ऐसी व्हेल्स हैं जो इसी ट्रिक से मछलियों का शिकार कर रही हैं। हालांकि देखा व्हेल जितना बड़ा प्राणी एक दो मछली के शिकार से पेट भरने में असमर्थ है, और जैसा कि प्रकृति का नियम है कि जरूरत अविष्कार की जननी है, इसलिए इडेन व्हेल ने अपना पेट भरने के लिए ये ट्रिक अपनाया है। 

 व्हेल का ये व्यवहार एक्सट्रा ऑडिनरी था। हालांकि ग्रेगरी ने इसकी वजह बढ़ते जल प्रदूषण को बताया जिसके चलते व्हेल को भोजन नहीं मिल पा रहा होगा। ग्रेगरी ने ये वीडियो ड्रोन की मदद से बनाया था। आपको बता दें कि इस विस्मयकारी वीडियो को अब तक करीब एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यूजर हैरान हो रहे हैं प्रकृति के इस अनोखे नजारे को देखकर। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments