logo

  • 20
    07:34 am
  • 07:34 am
logo Media 24X7 News
news-details
खेल

Tokyo Olympics Day 14 LIVE: कुश्ती से एक और पदक की बढ़ी उम्मीद, सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के बाद टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा। 

 

LIVE UPDATES: 

 

10:15 AM: महिला रेसलिंग में सीमा बिस्ला का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सीमा महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हार गई थीं। हार के बाद अब उन्हें रेपेचेज का मौका भी नहीं मिलेगा क्योंकि उन्हें हराने वाली हमदी क्वार्टर फाइनल मैच में हार गई हैं। 

 

 

 

10:00 AM: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में अब बजरंग का सामना तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव से होगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा।

 

 

09:52 AM: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराया। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात दी थी।

 

09:45 AM: रेसलिंग में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारतीय पहलवान पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी के खिलाफ मैट पर हैं। बजरंग ने प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात दी थी। 

 

 

 

09:25 AM: रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने विजयी शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पहलवान ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बजरंग अब क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी से भिड़ेंगे, जोकि एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। 

 

 

 

09:10 AM: रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने विजयी शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पहलवान ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बजरंग अब क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी से भिड़ेंगे, जोकि एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। 

 

 

08:55 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। ​भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जब​कि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में ​गोल किया। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम का यह लगातार तीसरा ओलंपिक मेडल है। उसने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड और 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

 

 

 

08:47 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। ​भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जब​कि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में ​गोल किया। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया। 

 

 

 

08:30 AM: ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में एक बार फिर से बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की अब 4-3 की बढ़त है। ब्रिटेन के लिए यह​ गोल ग्रेस बेलस्डन ने 48वें मिनट में किया। 

 

 

08:20 AM: भारत और ब्रिटेन के बीच जारी महिला हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। 

 

 

08:15 AM: कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी है। पहलवान सीमा बिस्ला महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हार गई हैं। 

 

 

08:05 AM: ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 3-3 की बराबरी हासिल कर ली है। ब्रिटेन के लिए कप्तान हॉली पियर्न वेब ने बराबरी का गोल किया। 
 

 

 

08:00 AM: भारत और ब्रिटेन के बीच महिला हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच तीसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारत ने चार मिनट में लगातार तीन गोल करके ब्रिटेन पर 3-2 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट लगातार दो जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में एक गोल किया।

 

 

 

07:48 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ अपना जवाबी हमला तेज करते हुए हाफ टाइम तक 3-2 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट लगातार दो जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में एक गोल किया। 

 

 

07:46 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ अपना जवाबी हमला तेज करते हुए 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए नवजोत कौर ने दो और वंदना कटारिया ने एक गोल किया। 

 

 

 

07:43 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ दो गोलों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए दोनों गोल नवजोत कौर ने किया। 

 

 

 

07:35 AM: ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जारी ब्रॉन्ज मेडल मैच में अपना आक्रमण जारी रखते हुए दूसरे क्वार्टर में 2-0 की मजबूत बढ़त ले ली है। ब्रिटेन के लिए दूसरा गोल सारा रोबर्टसन ने किया। 

 

 

07:25 AM: ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जारी ब्रॉन्ज मेडल मैच में दूसरे क्वार्टर में अपना खाता खोल लिया है। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने यह गोल दागा। 

 

 

 

07:18 AM: पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रेट ब्रिटेन को दो पेनल्टी कॉनर्र मिले। लेकिन भारत ने इसका शानदार बचाव कर लिया। इसके बाद भारत ने कुछ अच्छे मूव बनाए। 

 

 

07:10AM: पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से आक्रमण जारी है। ग्रेट ब्रिटेन ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन भारत ने इसका शानदार बचाव कर लिया। इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए मुकाबले में आक्रमण करना शुरू कर दिया। 

 

 

07:02AM: टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का ब्रिटेन के खिलाफ होने वाला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला शुरू हो गया है। ब्रिटेन की टीम विश्व रैंकिंग में चौथे जबकि भारतीय टीम सातवें नंबर पर है। 

 


06:28 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में टोक्यो ओलंपिक खेलों के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन से भिड़ेगी। ब्रिटेन की टीम विश्व रैंकिंग में चौथे जबकि भारतीय टीम सातवें नंबर पर है। ब्रिटेन फिलहाल मौजूदा चैंपियन भी है। 

 

05:45 AM: भारतीय एथलीट गुरप्रीत सिंह पुरुषों के 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में अपनी रेस पूरी नहीं कर सके और वह बाहर हो गए। उन्होंने करीब 35 किलोमीटर तक रेस में दौड़ लगाई। 25 किमी तक वह 2:01:54 समय के साथ 49वें स्थान पर थे। 

 

 

05:28 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक खेलों के 14वें दिन शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन से भिड़ेगी। यह मुकाबला सुबह सात बजे से शुरू होगा। हॉकी के अलावा भारतीय खिलाड़ी आज कुश्ती और एथलेटिक्स में भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments