logo

  • 24
    06:29 pm
  • 06:29 pm
logo Media 24X7 News
news-details
खेती

मिसाल: 12वीं की पढ़ाई के बाद लिया खेती करने का फैसला, अब कमा रहे लाखों

आनी क्षेत्र के युवा किसान प्रेम ठाकुर आर्गेनिक खेती कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने सब्जियों की खेती करने का फैसला लिया। अपनी मेहनत के दम पर प्रेम राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका चुके हैं।  विभाग की ओर से उन्हें बेस्ट फार्मर ऑफ हिमाचल का पुरस्कार साल 2017 में शिमला में मिला। जबकि दूसरा नेशनल अवार्ड प्रेम को 2019 में मेरठ में मिला है। 



आनी खंड की कराड पंचायत के पटारना निवासी प्रेम ठाकुर पिछले 21 वर्षों से सब्जी उगा रहे हैं। शिमला मंडी में प्रेम के मटर की पहचान उनके गांव पटारना मटर से ही प्रसिद्ध है। प्रेम ठाकुर ने बीते वर्ष मटर का 42 किलो बीज बोया था। बेहतर खेती के लिए मशहूर प्रेम ठाकुर ने बिना सिंचाई किए 42 किलो मटर से इतनी पैदावार की कि साढ़े तीन लाख का मटर हाथों हाथ बिक गया। प्रेम ठाकुर का कहना है कि वह सब्जियों में आलू, मटर के अलावा गोभी और फ्रासबीन की भी खेती कर रहे हैं। वह आर्गेनिक खादें और स्प्रे का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 

प्रेम 100 फीसदी आर्गेनिक खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा समय खेती के लिए देते हैं। यदि किसान उपयुक्त समय में खेती के लिए सही प्रबंधन करते हैं और समय के अनुसार खाद, स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर परिणाम ला सकते हैं। प्रेम ठाकुर क्षेत्र के किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं। वह कई जागरूकता शिविर लगा चुके हैं। प्रेम ठाकुर क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments