logo

  • 29
    07:23 pm
  • 07:23 pm
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया. 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन गुरुवार की शाम को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निधन की जानकारी दी. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया. आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा.

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
  • लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस
  • पीएम-राष्ट्रपति समेत दिग्गजों ने जताया दुख
  • आज पटना ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

 

Posted by :- Media24x7

राम विलास पासवान के पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूरी कैबिनेट की तरफ से मौजूद रहेंगे. राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर के साथ वायुसेना विशेष विमान से उनके परिवार के सदस्यों के साथ रविशंकर प्रसाद भी दोपहर 2 बजे पटना जाएंगे. जहा कल सुबह 10 गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

11:14 AM(38 मिनट पहले)

 

Posted by :- Media24x7

10:58 AM(54 मिनट पहले)

 

Posted by :- Media24x7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके अलावा शरद पवार  समेत देश के अन्य कई नेता भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

10:06 AM(एक घंटा पहले)

पीएम मोदी ने किए अंतिम दर्शन

Posted by :- Media24x7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रामविलास पासवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी. 12 जनपथ पर रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. जहां पर सभी नेता पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की.

 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

 

9:59 AM(एक घंटा पहले)

 

Posted by :- Media24x7

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी.

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

9:40 AM(2 घंटे पहले)

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जारी

Posted by :- Media24x7

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई अन्य दिग्गज यहां पर मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे.

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

9:07 AM(2 घंटे पहले)

घर लाया जा रहा है रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर

Posted by :- Media24x7

राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर को अब उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे. 12 जनपथ पर रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा.

 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

9:00 AM(2 घंटे पहले)

आधा झुकाया गया तिरंगा

Posted by :- Media24x7

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज को आधा झुका दिया गया है. 

 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

7:54 AM(3 घंटे पहले)

 

Posted by :- Media24x7

आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी.

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

7:22 AM(4 घंटे पहले)

 

Posted by :- Media24x7

 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

7:20 AM(4 घंटे पहले)

LLB की डिग्री, DSP बनने की चाहत...

Posted by :- Media24x7

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से दुखी पीएम मोदी, कहा- मैंने एक दोस्त खो दिया

Posted by :- Media24x7

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर सामने आते ही तमाम राजनेताओं और सोशल कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं आईं. पीएम मोदी ने अपना दुख शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मैं शब्दों से परे दुखी हूं. हमारे राष्ट्र में अब एक ऐसा शून्य है जो शायद कभी नहीं भरेगा. रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है. मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था." पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

दलितों की आवाज से सत्ता के गलियारों तक

Posted by :- Media24x7

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में हुआ था. वही उनकी मृत्यु 08 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई. रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे. उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे. उन्होंने अपने क्षेत्र में दलितों की आवाज़ बुलंद की, जिसके बाद कई मुकामों पर पहुंचे. रामविलास पासवान कई केंद्र की सरकारों में मंत्री पद पर रहे. 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

7:19 AM(4 घंटे पहले)

पटना ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

Posted by :- Media24x7

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन के लिए सुबह 10 बजे उनके आवास 12 जनपथ पर अस्पताल से सीधा लाया जाएगा.  दोपहर 2 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यालय लाया जाएगा. रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाएगा.

You can share this post!

Comments

Leave Comments