logo

  • 29
    09:06 pm
  • 09:06 pm
logo Media 24X7 News
news-details
बिजनेस

Gold Price Today, 3 March 2021: थम गए सोने के रेट! सर्राफा बाजार में कीमतें गिरीं, लेकिन चांदी हुई महंगी

 

Gold Price Today, 3 March 2021: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, MCX पर सोना आज भी 45,000 की रेंज में ही कारोबार कर रहा है. लेकिन चांदी की चमक बढ़ी है. 

Gold Price Today, 3 March 2021: थम गए सोने के रेट! सर्राफा बाजार में कीमतें गिरीं, लेकिन चांदी हुई महंगी

सोना उच्चतम स्तर से 11,200 रुपये सस्ता

 

Gold, Silver Rate Update, 3 March 2021: कल की हल्की तेजी के बाद आज सोने की कीमतें फिर नरम हैं. कल सोना 240 रुपये की हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ था. बीते कई हफ्तों से सोना 45,000 रुपये के लेवल पर ही टिका हुआ है. हालांकि इंट्राडे के दौरान सोना 45,000 रुपये के नीचे भी फिसला.

MCX Gold: MCX पर सोने का अप्रैल वायदा आज 250 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. फिलहाल ये 45300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास ट्रेड कर रहा है. हालांकि सोना अबतक 45,000 रुपये के नीचे नहीं फिसला है. मंगलवार को सोना खुलते ही 45,000 के नीचे भी फिसल गया था. इस हफ्ते सोना एक बेहद छोटी सी रेंज ही कारोबार करता दिख रहा है.

 

बीते हफ्ते सोना 1165 रुपये सस्ता हुआ

बीते हफ्ते सोमवार को MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 46901 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को ये 45736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, यानी 1165 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. शुक्रवार को MCX सोना 45611 रुपये के लेवल तक भी फिसला था. 

इस हफ्ते सोना 

 

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा)       

सोमवार                    45308/10 ग्राम

मंगलवार                   45548/10 ग्राम

बुधवार                      45304/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा)

सोमवार                    46901/10 ग्राम

मंगलवार                   46802/10 ग्राम

बुधवार                     46522/10 ग्राम

गुरुवार                     46241/10 ग्राम 

शुक्रवार                    45736/10 ग्राम   

 

सोना उच्चतम स्तर से 11,200 रुपये सस्ता 

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 17 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 45000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 11,200 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

 

MCX Silver: सोने की तरह चांदी में कल उतार चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में एकदम फ्लैट बंद हुई. आज चांदी में तेजी है. चांदी का MCX मार्च वायदा 330 रुपये से ज्यादा तेजी के साथ 67670 रुपये प्रति किलो से ऊपर टिका हुआ है. 

 

बीते हफ्ते भर में चांदी 2400 रुपये सस्ती

बीते पूरे हफ्ते की बात करें तो चांदी सोमवार को 70432 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. शुक्रवार को चांदी 67261 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है, यानी बीते हफ्ते चांदी 3171 रुपये सस्ती हुई है. शुक्रवार को चांदी 66505 रुपये प्रति किलो तक भी फिसली थी. 

 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मार्च वायदा)     

सोमवार                   67422/किलो  

मंगलवार                 67339/किलो

बुधवार                    67675/किलो (ट्रेडिंग जारी)

 

बीते इस हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                     चांदी (MCX - मार्च वायदा)

सोमवार               70432/किलो

मंगलवार              69341/किलो

बुधवार                69543/किलो 

गुरुवार                69276/किलो   

शुक्रवार               67261/किलो 

                               (रुपये)

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12,300 रुपये सस्ती

1 फरवरी को बजट के दिन MCX पर चांदी का मार्च वायदा 74400 रुपये के ऊपर चला गया था. चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12,300 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मार्च वायदा 66400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. 

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 3 मार्च यानी आज के लिए 24 कैरेट वाले सोने का भाव 45412 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल सोना 45509 रुपये के भाव पर बिक रहा था, यानी करीब 100 रुपये सस्ता है. इसी तरह चांदी का रेट सर्राफा बाजार में आज 67973 रुपये प्रति किलो है, जबकि कल चांदी 67353 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी. यानी सोना भले सस्ता हुआ है, चांदी महंगी हुई है.

You can share this post!

Comments

Leave Comments