logo

  • 26
    07:47 pm
  • 07:47 pm
logo Media 24X7 News
news-details
उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र में कोरोना के खिलाफ जंग जारी, ग्रेटर मुंबई में 30 अप्रैल तक के लिए लगी धारा-144

देश एक बार फिर विकराल रूप ले रहे कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई है। साथ ही, सोमवार से 30 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने की भी घोषणा है। इस बीच इधर, ग्रेटर मुंबई के पुलिस कमीश्नर ने जानकारी दी है कि उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है, 5 अप्रैल को रात 8 बजे से 30 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक इसे लागू रखा जाएगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। आधिकारिक दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामलों की अपनी पुरानी चरम संख्या से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।

चिंता के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दमन-दीव, दादर नागरहवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश।

You can share this post!

Comments

Leave Comments