logo

  • 05
    03:11 am
  • 03:11 am
logo Media 24X7 News
news-details
महाराष्ट्र

अब मुंबई में लगकर रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन? कोरोना कहर को देख BMC की मेयर ने भी कर दी यह मांग

महाराष्ट्र की नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की हालत सबसे ज्यादा खराब है, जहां एक दिन में शुक्रवार को करीब नौ हजार मामले आने से हड़कंप मच गया। अब मुंबई में बढ़ते कोरोना केसों के बीच कंप्लीट लॉकडाउन की आहट सुनाई दे रही है। खुद बीएमसी की मेयर किशोर पेडनेकर ने भीमाना है कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर मुंबई में लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र विकल्प बचा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएमसी की मेयर किशोर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में करीब 95% लोग कोरोना प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। सिर्फ 5% लोग ही हैं, जो प्रतिबंधों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे दूसरों को परेशान कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कोरोना वायरस की मौजूद स्थिति को देखते हुए मुंबई में पूर्ण लॉकडाउन लगा दी जानी चाहिए। 

95% of Mumbaikars are adhering to COVID19 restrictions. The remaining 5% of people who are not following restrictions are causing problems to others. I think a complete lockdown should be imposed looking at the current COVID19 situation: BMC Mayor Kishori Pednekar#Mumbai pic.twitter.com/CtX56y9etI

— ANI (@ANI) April 17, 2021

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में में कोरोना के रिकॉर्ड 63,729 केस सामने आए हैं तो करीब 398 मरीजों की मौत हो गई है। ये आंकड़े महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक हैं। शुक्रवार को 63,729 केस सामने आने के बाद राज्य में अब तक कुल 37,03,584 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 398 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59,551 हो गई है। इस दौरान 45,335 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 30,04,391 लोग वायरस से जंग जीत चुके हैं तो अभी 6,38,034 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हालांकि, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना केसों में मामूली गिरावट दिखी है। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 8839 लोग संक्रमित पाए गए तो 53 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल 5,61,998 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तो कुल 12,242 लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 4,63,344 लोग संक्रमण उस उबर चुके हैं तो 85,226 लोगों का इलाज चल रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments