logo

  • 05
    06:15 am
  • 06:15 am
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

राकेश टिकैत बोले- किसानों की ट्रैक्टर रैली में नहीं है बुराई, स्वतंत्रता दिवस पर भी करेंगे

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के जिंद के किसानों की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुलाई गई ट्रैक्टर रैली का समर्थन किया है। टिकैत ने कहा है कि ट्रैक्टर रैली कोई 'बुरी चीज' नहीं है। बता दें कि आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भी राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिस दौरान हिंसा की स्थिति पैदा हो गई थी।

 

राकेश टिकैत ने कहा, 'ट्रैक्टर रैली निकालने में कोई बुराई नहीं है। जींद (हरियाणा) के लोग क्रांतिकारी हैं। उन्होंने 15 अगस्त को ट्रैक्टर रैली निकालने का सही फैसला लिया है। मुझे नहीं पता कि संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या फैसला लिया है।' उन्होंने आगे कहा, 'तिरंगे लहराते ट्रैक्टरों की परेड देखना गर्व का पल होगा।'

गणतंत्र दिवस के मौके पर भी किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान किसान लाल किले तक पहुंच गए थे और दिल्ली में हर तरफ हिंसा जैसा माहौल बन गया था। पुलिस और किसानों के बीच कई जगह झड़पें तक हुई थीं।

बता दें कि प्रदर्शनकारी किसान जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' चला रहे हैं। किसानों का यह जमावड़ा संसद के मॉनसून सत्र खत्म होने तक जारी रहेगा। यहां रोजाना 200 किसान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जुट रहे हैं। बीते साल नवंबर से ही किसान केंद्र के लाए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments