logo

  • 05
    10:46 am
  • 10:46 am
logo Media 24X7 News
news-details
खेल

Tokyo Olympics Day-9 LIVE: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की रोमांचक जीत, शूटिंग में अंजुम-तेजस्वनी ने किया निराश

जापानी की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 9वें दिन भारत की शुरुआत निराशाजनक रही है। तीरंदाजी में भारत की आखिरी उम्मीद माने जा रहे अतनु दास प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्टार बॉक्सर अमित पंघाल को अपने पहले ही मैच में युबेर्जेन रिवास के हाथों हार झेलनी पड़ी है और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। हालांकि, शूटिंग में अंजुम और तेजस्वनी ने भारतीय फैन्स को एकबार फिर निराश किया। इसके अलावा आज पीवी सिंधु देश के लिए तीसरा मेडल पक्का करने के इरादे से अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। बॉक्सिंग में पूजा रानी 75 किग्रा कैटेगरी में अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। 

ALL LIVE UPDATES:

11:22 AM: शूटिंग में 50 मीटर राइफल थ्री क्वालीफिकेशन राउंड में अंजुम मोदगिल और तेजस्वनी सावंत फाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहीं हैं। अंजुमा का कुल स्कोर 1167 रहा, जबकि तेजस्वनी ने 1154 प्वॉइंट हासिल किए। अंजुम 14वें और तेजस्वनी 33वीं पोजिशन पर रहीं। शूटिंग में भारत की तरफ से इन दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं। 

 

 

 

10:36 AM: भारत महिला हॉकी टीम ने आखिरी क्षणों में बेहतरीन डिफेंस दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में 4-3 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम ने टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने तीन गोल दागे। 

 

 

 

10:21 AM: वंदना कटारिया ने इस मैच का अपना तीसरा गोल कर दिया है। भारत महिला हॉकी टीम अब मुकाबले में 4-3 से आगे हो गई है। हॉकी के इस महत्वपूर्ण मैच में गोलों की बारिश हो रही है।  

 

 

 

 

10:19 AM: शूटिंग में शूटिंग के 50 मीटर राइफल थ्री क्वालिफिकेशन राउंड में अंजुम 785 के टोटल स्कोर के साथ इस समय 10वीं पोजिशन पर मौजूद हैं। वहीं, तेजस्वनी सावंत 778 प्वॉइंट्स के साथ 29वें नंबर पर काबिज हैं। 

10:03 AM: यह मैच कमाल का घट रहा है। साउथ अफ्रीका टीम ने एकबार फिर गोल करके स्कोर को बराबर कर दिया है। तीसरे क्वार्टर में सिर्फ पांच मिनट का समय बचा हुआ है और स्कोर 3-3 की बराबरी पर है।

 

 

 

9:55 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एकबार फिर से बढ़त हासिल कर ली है। नेहा ने टीम की तरफ से मैच का तीसरा गोल दागा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो चला है। भारतीय टीम मैच में 3-2 से आगे है। 

 

 

9:37 AM: एकबार फिर साउथ अफ्रीका टीम भारत टीम के डिफेंस में सेंध लगाने में सफल हो गई है। अब स्कोर 2-2 से बराबर हो चुका है। 

 

 

 

 

9:30 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एकबार फिर से मैच में बढ़त हासिल कर ली है। वंदना कटारिया ने टीम की ओर से लगातार दूसरा गोल कर दिया है और स्कोर अब 2-1 हो गया है। 

 

 

 

9:28 AM: शूटिंग के 50 मीटर राइफल क्वालिफिकेशन राउंड में अंजुम 390 के स्कोर के साथ इस समय 14वीं पोजिशन पर हैं। वहीं, तेजस्वनी सांवत 384 के स्कोर के साथ 33वें नंबर पर काबिज हैं। 

9:16 AM: साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में वापसी कर ली और अब स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम को अगर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। 

9:02 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम की ओर से वंदाना काटारिया ने पहला गोल किया है। 

 

 

 

8:50 AM: भारत की अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन राउंड में दो सीरीज में अबतक 147 स्कोर कर चुकी हैं और वह अभी 8वीं पोजिशन पर मौजूद हैं। वहीं, तेजस्वनी सांवत 115 के स्कोर के साथ इस समय 26वें नंबर पर काबिज हैं। 

8:38 AM: अब से कुछ देर बाद भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान को जारी रखने के लिए साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम के लिए इस मुकाबले में जीत काफी महत्वपूर्ण है। यह मैच 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। 

 

 

 

8:25 AM: टोक्यो में जारी एथलेटिक्स इवेंट में आज भारतीय खिलाड़ी भी अपने इवेंट में उतरे हैं। इसमें डिस्कस थ्रो के क्वालिफिकेशन में सीमा पूनिया 60.57 मीटर की बेस्ट थ्रो के साथ वे 15 थ्रोअरों में 6वें नंबर पर रहीं हैं। 

8:17 AM: एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का बेंचमार्क हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

 

 

 

 

8:07 AM: महिला चक्का फेंक स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 60.29 और दूसरे में 63.97 मार्क हासिल किया। वह अभी ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। 

 

 

 

7:51 AM: अमित पंघाल को टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले ही मैच में युबेर्जेन रिवास के हाथों राउंड ऑफ 16 मैच में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही अमित टोक्यो ओलंपिक से भी बाहर हो गए हैं। 

 

 

 

 

7:38 AM: अतनु दास ने तीसरे सेट को 28-27 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथा सेट 28-28 से टाई रहा, लेकिन पांचवें सेट में जापान के तीरंदाज ताकाहारू ने 27-26 से बाजी मारते हुए अतनु को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ताकाहारू ने अतनु को 6-4 से शिकस्त दी।

 

7:34 AM: अतनु दास ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए सेट को 28-27 से अपने नाम कर लिया है। 

7:30 AM: अतनु दास ने जापान के ताकाहारू के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया है। अतनु ने पहले शॉट में 9 प्वॉइंट हासिल किए, जबकि दूसरे और तीसरे में 8-8 अंक अर्जित किए। ताकाहारू ने तीनों ही शॉट में 9 प्वॉइंट हासिल करते हुए 27-25 से पहला सेट जीता। 

7:23 AM: भारत के स्टार बॉक्सर अमित पंघाल अब से थोड़ी देर बाद टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वह 52 किग्रा कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में युबेर्जेन रिवास से भिड़ेंगे। 

 

 

7:07 AM: अब से कुछ देर बाद पुरुष तीरंदाजी में अतनु दास का सामना जापान के ताकाहारू फुरुकावा से होगा। यह मुकाबला 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा। 

 

 

6:58 AM: ग्रुप ए में सभी 15 एथलीटों ने अपने तीनों प्रयास पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद सीमा पूनिया ग्रुप ए में छठे नंबर पर रहीं हैं। दोनों ग्रुप को मिलाकर कुल 12 एथलीट फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगे। ग्रुप बी में भारत की तरफ से कमलप्रीत कौर अपना जोर लगाती दिखेंगी। 

6:44 AM: सीमा पूनिया ने अपने तीसरे प्रयास में 58.93 मार्क दर्ज कराया। वह क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में इस समय छठे नंबर पर काबिज हैं। दोनों ग्रुप में से बेस्ट 12 खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह बनाएंगे। 

 

 

 

6:23 AM: सीमा पूनिया ने अपना दूसरा प्रयास किया और उसके बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 60.57 मार्क हासिल किया। ग्रुप ए में मौजूद 15 खिलाड़ियों में से सीमा महज तीसरी ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 60 मीटर को पार किया है। 

 

 

6:05 AM: महिला चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया के मैच की शुरुआत हो गई है। सीमा ने ग्रुप ए में शुरुआत करने वालीं पहली खिलाड़ी रही, लेकिन उनका थ्रो गलत रहा और उसको लाल झंडा दिखाकर अमान्य करार दिया गया। 

 

 

5:33 AM: अब से कुछ देर बाद महिला चक्का फेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया अपना दमखम दिखाती हुईं नजर आएंगी। यह मुकाबला 6 बजे शुरू होगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments