logo

  • 05
    09:34 am
  • 09:34 am
logo Media 24X7 News
news-details
खेल

Tokyo Olympics Live: मेंस हॉकी टीम की हार के बाद कुश्ती में सोनम का सपना टूटा, गोला फेंक में तेजिंदरपाल से कमाल की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक 2020 का 11वां दिन मंगलवार भारत के लिए अमंगल साबित हुआ। दिन के पहले मुकाबले में एथलेटिक्स में भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। दूसरे मुकाबले में भारत की पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। कुश्ती में भी सोनम मलिक को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में हार ​झेलनी पड़ी। सोनम को एशियन सिल्वर मेडलिस्ट मंगोलिया की पहलवान से हार मिली। मंगोलियाई पहलवान को क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद सोनम रेपेचेज से भी बाहर हो गई। दिन के आखिरी मुकाबले में भारतीए एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों के गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए में अपनी चुनौती पेश करेंगे। 
 

 


12: 27 PM: भारतीए एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों के गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनका मुकाबला दोपहर 03:45 बजे से शुरू होगा। 

 

 

 

10: 40 AM: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवान सोनम मलिक रेपेचेज दौर से भी बाहर हो गई हैं। महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में सोनम को हराने वाली मंगोलियाई पहलवान बोलोरतुया खुरेलखू क्वार्टर फाइनल में हार गई। खुरेलखू की हार के साथ ही सोनम रेपेचेज दौर से भी बाहर हो गई। 
 

 

 


09:10 AM: कुश्ती में सोनम मलिक को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। मंगोलिया की पहलवान बोलोरतुया खुरेलखू ने सोनम को शिकस्त दी। सोनम एक समय आगे चल रही थीं, लेकिन मंगोलियाई पहलवान ने वापसी की और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद बोलोरतुया को दो टेक्निकल प्वाइंटस मिले और वह जीत दर्ज करने में सफल रहीं। 

 

 

 

09:00 AM: कुश्ती में सोनम मलिक को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में हार ​झेलनी पड़ी। मंगोलिया की पहलवान बोलोरतुया खुरेलखू ने सोनम को शिकस्त दी। 

 

 

 

08:58 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में 2018 की विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी। भारत की ओर से हरमनप्रीत तथा मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 

 

 

 


08:43 AM: बेल्जियम ने मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत को 5-2 से हरा दिया है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेड्रिक्स ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 

 

 

 

08:35 AM: बेल्जियम ने मेंस हॉकी सेमीफाइनल के चौथे क्वार्टर में भारत के खिलाफ 4-2 की मजबूत बढ़त बना ली है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेड्रिक्स ने 53वें मिनट में गोल किया। हेंड्रिक्स का इस मैच में यह तीसरा गोल है। 

 

 


08:18 AM: बेल्जियम ने मेंस हॉकी सेमीफाइनल के चौथे क्वार्टर में भारत के खिलाफ 3-2 की बढ़त बना ली है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेड्रिक्स ने 49वें मिनट में किया। हेंड्रिक्स का इस मैच में यह दूसरा गोल है। 

 

 

 

08:18 AM: भारत और बेल्जियम के बीच जारी मेंस हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर खत्म हो चुका है। दोनों टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर है। भारत की ओर से अब तक हरमनप्रीत सिंह ने सातवें और और मनदीप सिंह ने आठवें मिनट में एक-एक गोल दागे हैं। 

 

 

 

 

08:00 AM: भारत और बेल्जियम के बीच जारी मेंस हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मैच को काफी करीबी से देख रहे हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 

 

 

 

07:55 AM: भारत और बेल्जियम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर है। भारत की ओर से अब तक हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे हैं। 
 

 

 

 

07:35 AM: भारत और बेल्जियम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर है। 

 

 


07:35 AM: बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल के दूसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल कर ली है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। 

 

 


07:20 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल में पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया।

 

 

 

07:15 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ अब 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया। 

 

 


07:14 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ एक गोल से पीछे होने के बाद बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। 

 


07:06 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ शुरुआत में ही पीछे हो गई है। बेल्जियम ने 70 सेकेंड में ही लीड बना ली है। बेल्जियम के लिए यह गोल लोइक लुएर्ट ने दागा। 

 

 


07:02 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है। 

 


06:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम कुछ देर ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ने को तैयार है। 

 

 

 

06:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब से कुछ देर में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगी। 

 

 

 

06:38 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। अन्नु ने अपने पहले प्रयास में 50.35, दूसरे प्रयास में 53.19 और तीसरे तथा अंतिम प्रयास में 54.04 मीटर का ही थ्रो फेंका। 
 

 

 

 

06:18 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में 50.35 मीटर थ्रो के बाद दूसरे प्रयास में भी वह केवल 53.19 मीटर का ही थ्रो फेंक सकी। 

 

 


06:08 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में वह​ 50.35 मीटर थ्रो के साथ 15 एथलीटों के बीच नौवें नंबर पर रहीं। दूसरा प्रयास अभी बाकी है।   

 

 


06:02 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले प्रयास में वह केवल 50.35 मीटर का ही थ्रो फेंक पाईं। 

 

 


05:55 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनका मुकाबला शुरू हो चुका है। 

 

 

05:45 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

 

 

 

05: 15 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भारत एथलेटिक्स इवेंटस से अपने ​अभियान की शुरुआत करेगा, जिसमें भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होने वाला है। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments