logo

  • 05
    09:18 am
  • 09:18 am
logo Media 24X7 News
news-details
रंगमंच

प्रियंका चोपड़ा ने मेगन मर्केल के बर्थडे पर प्यारा मेसेज लिख खत्म कीं अनबन की अफवाहें

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपनी दोस्त मेगन मर्केल, डचेस ऑफ सक्सेस के 40वें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके साथ प्रियंका ने लोगों से मेगन के इनीशिएटिव का सपोर्ट करने की गुजारिश की। मेगन पेंडेमिक के दौरान नौकरी गंवा चुकी महिलाओं की मदद कर रही हैं। इस मेसेज के साथ प्रियंका ने उनके और मेगन के बीच अनबन की अफवाहों को भी खत्म कर दिया। 

 

 

प्रियंका की शादी में नहीं पहुंची थीं मेगन

प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्केल कई सालों से फ्रेंड्स हैं। प्रियंका मेगन की शादी में भी गई थीं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मेगन नहीं पहुंची तो लोग दोनों के बीच अनबन के कयास लगा रहे थे। अब प्रियंका ने उनको बर्थडे विश किया है। 

 

प्रियंका ने जॉइन किया इनीशिएटिव

प्रियंका ने अपने मेसेज में लिखा है, हैपी बर्थडे मेगन। अपने 40वें बर्थडे पर इस साल उन्होंने बिल्कुल अपने सच्चे स्टाइल में दूसरों की भलाई को पहले रखा। प्रियंका ने लंबे पोस्ट में बताया है कि पेंडेमिक ने पूरी दुनिया की महिलाओं को प्रभावित किया है। सिर्फ अमेरिका में ही जनवरी 2020 से 2 मिलियन महिलाओं को नौकरी से निकाला जा चुका है। प्रियंका ने पोस्ट में बताया है कि मेगन ने अपने 40 दोस्तों से महिलाओं को वापस काम पर भेजने में मदद करने के लिए 40 मिनट निकालने का आग्रह किया है। प्रियंका ने लिखा है कि वह इनीशिएटिव जॉइन करके बहुत खुश हैं।

 

 

 

नेगेटिव कवरेज पर भी दिया था साथ

ब्रिटिश प्रेस जब मेगन के खिलाफ नेगेटिव कवरेज कर रहा था तब भी प्रियंका ने अपनी दोस्त के सपोर्ट में थीं। प्रियंका ने 2019 के अपने इंटरव्यू में कहा था मेगन के खिलाफ जो रिपोर्टिंग हो रही है वह 'रेसिस्ट' है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments