logo

  • 05
    07:40 am
  • 07:40 am
logo Media 24X7 News
news-details
खेल

Tokyo Olympics 2020 Day 15 Live : गोल्फ में मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूकीं अदिति, अब बजरंग-नीरज से उम्मीदें

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन शनिवार को भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। कुश्ती में बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आज अपना ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेंगे। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बजरंग रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरेंगे। 

 

 

10:30 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं। अदिति 2016 रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहीं थीं।

 

 

 

10:20 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मेडल जीतने से चूक गईं।  
 

 

 

 

10:05  AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में खेल शुरू होने के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे नंबर पर खिसक गई हैं। 

 

 

 

 

09:48 AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। 

 

 

09:25 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। खराब मौसम के कारण अगर खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता है या अगर 72 होल पूरे नहीं हो पाते हैं तो 54 यानि के तीन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर ही मेडल का फैसला किया जाएगा। इस हिसाब से अदिति सिल्वर मेडल जीत लेगी क्योंकि तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद वह दूसरे नंबर पर थी। 

 

09:00 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल का खेल हो चुका है और भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। उनका स्कोर 15 अंडर पार है।
 

 

 

08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एक बार फिर से मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। अंतिम राउंड में अब केवल दो होल और होने बाकी हैं। 
 

 

 

08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 15 होल पूरे होने के बाद मेडल की रेस से पीछे हो गई है। अदिति अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मेडल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें टॉप थ्री में वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं। 

 

 

08:30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 14 होल पूरे होने के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। अंतिम राउंड में अभी चार होल और बाकी है, उसके बाद मेडल के विजेता का फैसला होगा। 

 

08:00 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुुंच गई हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। 

 

 

07: 45 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे राउंड में फिर से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। 11वें होल बोगी खेलने के कारण अदिति संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर खिसक गईं। एक समय वह मेडल की दौर से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से वापसी कर ली। 

 

07:33 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें होल पर पार से अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

 

07: 21 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

 

07: 12 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

 

 

06: 42 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से अब पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा के डबल बोगी के कारण अदिति न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

 

 

06: 20 AM: अदिति के टोक्यो में मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां भी उनके साथ है। अदिति इस बार अपनी मां के साथ टोक्यो में हैं। उनकी मां माहेश्वरी अशोक इस बार अपनी बेटी की कैडी बनकर गई हैं। वहीं, रियो ओलंपिक में उनके पिता अदिति के साथ थे, जो अपनी बेटी का बैग गोल्फ कोर्स में उठाया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मां इस भूमिका में हैं।

 

 

06: 15 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अदिति इस समय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है और वह एक बार फिर से सिल्वर मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। 

 

 

 

05: 50 AM: नंबर 2 पर रहते हुए चौथे राउंड की शुरुआत करने वाली भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपना पार 12 का स्कोर कायम कर रखी है और वह अभी भी ब्रॉन्ज मेडल पॉजिशन पर बनी हुई हैं। 

 

 

 

05: 30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिती तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments