logo

  • 05
    06:06 am
  • 06:06 am
logo Media 24X7 News
news-details
बिजनेस

कर्ज में फंसे अनिल अंबानी के लिए अच्छी खबर, इस कंपनी को हुआ मुनाफा

कर्ज में फंसे रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी को एक और अच्छी खबर मिली है। दरअसल, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.28 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1.88 करोड़ का नुकसान हुआ था।

 

कितनी हुई आय: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में रिलायंस पावर ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 2,062.59 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,137.10 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 1,971.21 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,054.83 करोड़ था।

कंपनी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का असर समाप्त होने के साथ ही बिजली की मांग अपने सामान्य स्तर पर आ रही है। कंपनी के मुताबिक वह महामारी की वजह से आर्थिक और वित्तीय जोखिमों का आकलन जारी रखेगी।

शेयर भाव में गिरावट: हालांकि, रिलायंस पावर के तिमाही नतीजे की खबर के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की है। इस वजह से कंपनी के स्टॉक में 5 फीसदी तक की गिरावट आई। कंपनी का शेयर भाव 12.09 रुपए के स्तर पर है। वहीं, मार्केट कैपिटल की बात करें तो 4,110 करोड़ रुपए  पर पहुंच चुका है। 

 

 

 

रिलायंस कैपिटल से भी मिली थी अच्छी खबर: बीते दिनों अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की ओर से भी अच्छी खबर आई थी। इस कंपनी का घाटा लगातार कम हो रहा है। बीते जून तिमाही में रिलायंस कैपिटल का घाटा 1,006 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में रिलायंस कैपिटल को 1095 करोड़ का घाटा हुआ था। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments