logo

  • 05
    03:30 am
  • 03:30 am
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

Ganesh Chaturthi 2021 : बप्पा को प्रिय हैं ये 4 चीजें, गणेश चतुर्थी पर पूजा में जरूर करें शामिल

Ganesh Chaturthi 2021 : गणेश चतुर्था का पावन पर्व आज यानी 10 सितंबर, 2021 को है। आज से ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी हो गई है। आज से 10 दिनों तक विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...

 

दूर्वा घास 

  • भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणपती महाराज को दूर्वा अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंद से भर जाता है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।

 

मोदक

 

 

  • गणेश जी को मोदक अतिप्रिय होते हैं। आप इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान बताया गया है।

सिंदूर 

  • भगवान गणेश को सिंदूर पसंद होता है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।

 

घी

  • भगवान गणेश को घी काफी पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में घी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा घी से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments