logo

  • 05
    03:32 am
  • 03:32 am
logo Media 24X7 News
news-details
रंगमंच

भारत के न्यूजीलैंड से मैच हारने पर अर्जुन कपूर ने फैन्स से की सपोर्ट की अपील, बोले- सांस लेने दो

T20 वर्ल्ड कप 2021 में सुपर 12 इंडिया के न्यूजीलैंड मैच हार जाने के बाद अर्जुन कपूर ने इंडियन क्रिकेट टीम का बचाव किया है। इस हार के बाद भारते सेमी फाइनल्स में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर हो गई है। इंडियन क्रिकेट फैन्स काफी निराश हैं और टीम के खिलाफ नाराजगी भी जता रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके सपोर्ट में लंबा नोट लिखा है। 

 

 

एक साल से कर रहे हैं एंटरटेन

अर्जुन कपूर ने याद दिलाया है कि बीते दशक टीम इंडिया कितना अच्छा खेली। उन्होंने लिखा है, इंडिया एक मैच हार जाती है तो हमारा ईगो को तुरंत चोट पहुंच जाती है। इस टीम ने बीते 10 साल में कितना बढ़िया खेला है और हमारे चेहरे पर मुस्कान लाई और उम्मीदें बढ़ाई हैं। ये भी नहीं भूलना चाहिए कि ये प्लेयर हैं जो कि बीते एक साल से बबल में खेल रहे हैं और आपको एंटरटेन कर रहे हैं। 

 


हार किसी को पसंद नहीं

आज वह अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं थे। लेकिन हम फैन अपना बेस्ट करके उन्हें सांस लेने दे सकते हैं और हार से एक या दो हारों से सबक लेने दे सकते हैं। किसी को हार पसंद नहीं होती। लेकिन कोई ऐसे लूजर्स को भी पसंद नहीं करता जो दूसरों की असफलता से नाराज हो जाता है। हिम्मत दिखाइए और विनम्र रहिए।

 

 


एक विलन रिटर्न्स में नजर आएंगे अर्जुन

मैच में इंडिया की न्यूजीलैंड से 8 विकेट्स से हार हुई है। इससे पहले भारत पाकिस्तान से 10 विकेट से हारा था। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर बात करें तो वह मोहित सूरी की एक विलन रिटर्न्स में नजर आएंगे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments