logo

  • 05
    05:31 am
  • 05:31 am
logo Media 24X7 News
news-details
राज्य

रोज निकलता है 1200 टन कचरा, फिर भी लगातार 5वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर; जानें कैसे

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहलाने वाले इंदौर शहर में रोजाना 1200 टन कचरा निकलता है लेकिन इसके बाद भी शहर में गंदगी दिखाई नहीं देती है। इसीलिए शहर ने लगातार पांचवीं बार देश में सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल किया है। इसे दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया है। 
 
इंदौर शहर को 2017 से लगातार सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्वच्छता मिशन के तहत पुरस्कार दिया जा रहा है। इस बार इंदौर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज  में सर्वश्रेष्ठ शहर घोषित किया गया है। इसमें स्वच्छता मिशन के कार्यक्रम के तहत न केवल स्वच्छता का काम किया जाता है बल्कि इसके माध्यम से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इंदौर को डस्ट फ्री शहर माना गया है। यहां नदी नालों के गंदे पानी को पुनः उपयोग करने लायक बनाने का काम भी किया जाता है। 

इंदौर का कचरा मैनेजमेंट
इंदौर शहर में 1200 टन कचरा निकलता है जिसमें से 700 टन गीला कचरा है।  कचरा प्रबंधन के लिए खाद और बायोमिथेनाइजेशन प्लांट का उपयोग कर उससे आमदनी भी की जाती है। 343 करोड़ रुपए से  शहर में 137 किलोमीटर नदी और नाले की सफाई होती है। शहर में 450 टन सूखा कचरा निकलता है जिसे प्रोसेस करने वाली कंपनियां नगर निगम इंदौर को दो करोड़ रुपए देती हैं। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments