logo

  • 05
    02:09 am
  • 02:09 am
logo Media 24X7 News
news-details
रंगमंच

करिश्मा कपूर ने खोला करीना की शादी का एक राज, बताया- मलाइका किस चीज के लिए थीं सबसे ज्यादा सीरियस

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में एक्टर सुनील शेट्टी के साथ शो में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी बहन एक्ट्रेस करीना कपूर की शादी के कुछ खास पलों का याद कीं जो मलाइका अरोड़ा से जुड़ा था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो क्लिप में, करिश्मा डांस रियलिटी शो में सुनील शेट्टी और  जज कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, गीता कपूर के साथ मस्ती भी करती देखी गईं। 

मलाइका अरोड़ा है बेस्ट कोरियोग्राफर

शो में करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे के गाने पर डांस किया। मलाइका ने जहां 'कुली नंबर 1' का फेमस गाना 'हुस्न है सुहाना' पर डांस किया, वहीं करिश्मा ने फिल्म 'दबंग' के 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस किया। इसी बीच शो में करिश्मा ने करीना कपूर की शादी के दौरान हुई मलाइका के बारे में एक घटना को याद किया। उन्होंने कहा, "मैं एक बात बताना चाहूंगी टीवी पे की हमारी ग्रुप में 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' की जज (मलाइका की ओर इशारा करते हुए) मल्ला भारत की सबसे अच्छी कोरियोग्राफर हैं।"

 

करिश्मा ने बताया करीना की शादी में क्या हुआ 

 

करिश्मा कपूर आगे बताते हुए कहती हैं , "बेबो की शादी के दौरान भी वह (मलाइका) बहुत गंभीर थीं। करिश्मा के अनुसार जब सभी लोग संगीत सेरेमनी की प्रैक्टिक्स कर रहे थे, तब सभी लोग बड़े मजाक और फन के साथ प्रैक्टिक्स कर रह थे, लेकिन मल्ला (मलाइका) उस दौरान भी सीरियस थीं और बार-बार लोगों को सीरियली डांस स्टेप फॉलो करने के लिए टोकती रहती थीं। वह कहती थीं- डू द स्टेप प्रॉपर्ली, सही से करो डांस.. (कमर हिलाते हुए आगे करिश्मा) आगे कहती हैं- हिल्लाओ ठीक से ।  करिश्मा की इन फनी बातों को सुनकर सपोर्ट करते हुए टेरेंस लुईस और गीता होते हुए हां हमें विश्वास है वो ऐसा कर सकती हैं। 

दो बेटों के पैरेंट्स हैं करीना-सैफ

 

आपको बता दें कि करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी के बंधन में बंध थे। उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद परिवार की उपस्थिति में दोनों की सीक्रेट वेडिंग हुई। कपल ने 2016 में अपने पहले बेटे, तैमूर अली खान का स्वागत किया और फिर इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे जहांगीर अली खान का स्वागत किया। 

अगला लेख

You can share this post!

Comments

Leave Comments