logo

  • 05
    04:50 am
  • 04:50 am
logo Media 24X7 News
news-details
खेल

IND vs NZ 1st Test LIVE: भारत 50 के पार पहुंचा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर

भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारत को आठवें ओवर में जाकर पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल काइल जेमिसन का शिकार बन बैठे। मयंक ने 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा आए हैं। इस समय पुजारा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है। नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य राहणे भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर इस मैच से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

 

10.52 AM:  धीमी शुरुआत के बाद भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने 18 ओवर तक एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 35 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

10.35 AM: पहले 15 तक भारत की धीमी शुरुआत रही है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारत ने 14 ओवर तक एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 16 और चेतेश्वर पुजारा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।  

10.08 AM: भारत को आठवें ओवर में जाकर पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल काइल जेमिसन का शिकार बन बैठे। मयंक ने 28 गेदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा आए हैं। इस समय पुजारा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है।

 

09.45 AM: मैच के तीसरे ओवर में शुभमन गिल आउट होने से बच गए है। टिम साउदी की गेंद उनके पेड पर लगी थी और अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। लेकिन गिल ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में गया। गिल सही सलामत क्रीज पर डटे हुए हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है। मयंक 5 रन पर और शुभमन 2 पर हैं। 

09.35 AM: न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने पहले ओवर की शुरुआत की है। इसमें उन्होंने तीन रन दिए हैं। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के तीन रन है। शुभमन गिल को अभी अपना खाता खोलना बाकी है जबकि मयंक अग्रवाल ने तीन रन बनाए हैं। 

09.30 AM: भारत की पारी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

09.06 AM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

 

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, ​​केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउदी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, विलियम सोमरविले। 

भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव। 

09.04 AM:  न्यूज़ीलैंड के लिए रचिन रवींद्र डेब्यू कर रहे हैं। दोनों टीमों में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं।

 

09.00 AM: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। 

 

You can share this post!

Comments

Leave Comments