logo

  • 05
    09:56 am
  • 09:56 am
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

पाकिस्तान में जबरन हिंदू महिला को घसीट कार में अगवा कर ले गये, भाजपा नेता ने वीडियो शेयर कर किया दावा

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि पाकिस्तान के सिंध में एक हिंदू युवती को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस संबंध में एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। 

 

भाजपा नेता ने किया यह दावा

अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, चुप्पी देख कर चकित हूं। देखिए, कैसे सेशन कोर्ट से बाहर एक हिंदू लड़की को अगवा किया गया। यह सब पाकिस्तान के सिंध के उमरकोट में हुआ। वो मदद के लिए चीख रही है लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। उसे बालों से घसीट कर कार में जबरन अगवा किया जा रहा है।'

 

क्या है इस वीडियो में?

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक महिला को बाल पकड़ कर घसीट रहे हैं। नजर आ रहा है कि दिन के उजाले में महिला के साथ बदसलूकी की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग महिला को घसीट रहे हैं और उन्हें जबरन कार के पास ले जाते हैं। इस दौरान महिला चीख रही हैं। हैरानी की बात यह भी है कि इस दौरान वहां कई लोग जमा थे लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आता है। 

 

 

You can share this post!

Comments

Leave Comments