logo

  • 05
    04:41 am
  • 04:41 am
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

चीन से जापान भी है परेशान, टक्कर देने को रक्षा बजट में की है भारी बढ़ोतरी

 

चीन से बढ़ते चुनौती के बीच जापान ने अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। जापान की कैबिनेट ने अप्रैल 2022 से नए वित्त वर्ष के लिए 47.2 बिलियन डॉलर के रक्षा बजट की मंजूरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान ने लगातार 10वीं बार अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है। जापान का रक्षा बजट देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के एक फीसद को पार कर चुका है।

 

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट बताती है कि जापान का सैन्य बजट उसके सहयोगी अमेरिका की तुलना में बहुत कम है। 2020 में अमेरिका अपने रक्षा बजट पर 778 बिलियन डॉलर खर्च करने वाला है तो चीन 252 बिलियन डॉलर। 

2020 से जापान और चीन के बढ़ा तनाव

2020 में होन्ग कोन्ग पर बीजिंग के दमनकारी नीति के बाद से जापान और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों देश कई द्वीप पर अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं और इन द्वीपों को लेकर दोनों देशों के जहाज पूर्वी चीन सागर में एक दूसरे का पीछा करते रहते हैं।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा सहित जापानी अधिकारी ताइवान के नजदीक किसी भी इमरजेंसी हालात के लिए तैयार हो रहे हैं। बता दें कि जापान अभी भी अमेरिकी सेना को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के रूप में मानता है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments