logo

  • 05
    01:33 am
  • 01:33 am
logo Media 24X7 News
news-details
अन्य

यूरोप में नए साल से पहले कहर बरपा रहा कोरोना, फ्रांस में एक दिन में मिले 1.80 लाख नए केस

कोरोना वायरस से फ्रांस का बेहद बुरा हाल है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में कोरोना वायरस के 1,79,807 केस रिपोर्ट हुए हैं। यह रिकॉर्ड है। फ्रांस में यह आज तक एक दिन में सबसे अधिक रिपोर्ट हुए केस हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि छुट्टियों के दौरान रिपोर्टिंग कि देरी के कारण एक दिन में संक्रमण के इतने केस देखे गए हैं। फ्रांस के साथ ही इटली, ग्रीस, पुर्तगाल और ब्रिटेन जैसे देशों का भी कोविड से बुरा हाल है।

 

ब्रिटेन का भी बुरा हाल

ब्रिटेन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,29,471 लोग कोविड से संक्रमित हो गए हैं। इस डेटा में उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड का डेटा नहीं शामिल है। इससे पहले ब्रिटेन में 24 दिसंबर को सबसे अधिक 1,22,186 केस रिपोर्ट हुए थे।

 

 

कनाडा की बात करें तो क्यूबेक प्रदेश कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है। इस प्रदेश में कोविड से संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारी भी काम करने में लगे हुए हैं। क्यूबेक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिश्चियन ड्यूब ने कहा है कि हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। कुछ जरूरी कर्मचारियों को ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी काम करने की इजाजत है।

 

 

 

 

 

कनाडा का कोरोना से बुरा हाल, कोविड से संक्रमित हेल्थ वर्कर्स काम करने को मजबूर

 

 

यूरोप में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बुरा हाल है। कनाडा में भी कोविड के केस में उछाल दिखा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कनाडा में कोरोना संक्रमित हेल्थ वर्कर्स से भी काम लिया जा रहा है। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बुरा हाल है। 28 दिसंबर को इस प्रांत में 12,833 नए कोरोनो वायरस रिपोर्ट किए गए हैं। यह कोरोना महामारी के दौरान कनाडा में किसी भी प्रांत में एक दिन में सबसे अधिक केस हैं।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संक्रमणों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि स्क्रीनिंग सेंटर पर भारी भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में कई लोग घर पर रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में संभव है कि कुछ मामले रिपोर्ट न किए जा रहे हों। इसके अलावा, महामारी से संबंधित अस्पताल में भर्ती में बढ़ोतरी जारी है जिससे हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का बुरा हाल है।

सरकार का क्या कहना है?

कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित इस प्रदेश में कोविड से संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारी भी काम करने में लगे हुए हैं। क्यूबेक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिश्चियन ड्यूब ने कहा है कि हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। कुछ जरूरी कर्मचारियों को ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी काम करने की इजाजत है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You can share this post!

Comments

Leave Comments