logo

  • 05
    11:59 am
  • 11:59 am
logo Media 24X7 News
news-details
एजुकेशन

GATE 2022 admit card: आज जारी नहीं होंगे एडमिट कार्ड, अब इस तारीख को देख सकेंगे मार्कशीट

GATE 2022 admit cards: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) के लिए एडमिट कार्ड अब 7 जनवरी को जारी किया जाएगा। पहले आज जारी होने वाला था, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in से 7 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा GATE 2022 एडमिट कार्ड जारी करने के समय की अभी पुष्टि नहीं की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड नए अपडेट के लिए GATE 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें। GATE 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

GATE 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की पुष्टि करते हुए, आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है: "उम्मीदवार 07 जनवरी, 2022 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।"

GATE 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद  "GATE 2022 Admit Card" लिंक पर क्लिक करना होगा।

- एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- फिर मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 4- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप 6- अब उसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

यहां जानें- परीक्षा के शेड्यूल के बारे में

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) गेट एग्जाम 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2022 को जारी होगा। इस बार 29 सब्जेक्ट के लिए गेट का आयोजन किया जाएगा। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।  बता दें, गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

कब किसका एग्जाम

- 4 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 5 फरवरी 2022 सीएस एंड बीएम, ईईऔर एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 6 फरवरी 2022 इसी, इएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन, सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 11 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 12 फरवरी 2022 सीई-1, बीटी, पीएच और इवाई, सीई-2, एक्सईऔर एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 13 फरवरी 2022 एमइ-1, पीई और एआर, एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर - 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

You can share this post!

Comments

Leave Comments