logo

  • 05
    09:12 am
  • 09:12 am
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

मंगल देव की कृपा से इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, करियर में भी मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति और भूमि पुत्र माना जाता है। मंगल जनवरी 2022 में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में मंगल के प्रवेश करने से कई राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को होगा लाभ-

मेष-  मंगल राशि परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में आपको धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। मेष राशि वालों पर मंगल देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। मेष राशि मंगल ग्रह की स्वराशि है। ऐसे में आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान बिजनेस या नौकरी में सफलता हासिल होगी। मंगल गोचर से आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान नया व्यापार शुरू करना लाभकारी रहेगा।

सूर्य का शनि की राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा करियर में महालाभ

कन्या- मंगल राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

लव राशिफल 3 जनवरी: आज इन राशि वालों की पार्टनर संग हो सकती है बहस, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मीन- मंगल राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments