logo

  • 05
    06:48 am
  • 06:48 am
logo Media 24X7 News
news-details
रंगमंच

सुनील शेट्टी निभाएंगे पावरफुल अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल? ओटीटी डेब्यू के चर्चे

बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ओटीटी पर आ चुके हैं। अब जोर-शोर से चर्चे हैं कि इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम सुनील शेट्टी का जुड़ने जा रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि वह नेटफ्लिक्स की शानदार वेब सीरीज में दिखाई देंगे। कहानी मुंबई के बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन की है। इसमें सुनील शेट्टी लीड रोल में होंगे। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी से इस प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। सुनील शेट्टी के फैन्स इस खबर से एक्साइटेड हैं। 


होगी नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी वेब सीरीज 


सुष्मिता सेन और रवीना टंडन ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अब बॉलीवुड हैंडसम हंक सुनील शेट्टी के ओटीटी डेब्यू की खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने जानकारी दी है कि ओटीटी पर एक बड़ी वेब सीरीज बन रही है। इसके लिए सुनील शेट्टी को रोल ऑफर किया गया है। प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे बड़ी सीरीज होगी। कहानी 1960 से 80 के समय के मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन  वरदराजन मुदलियार उर्फ वर्धाभाई की कहानी पर बेस्ड है।

 


मुंबई में तमिलों का मसीहा था वरदराजन


बताया जाता है कि वर्धा भाई ने हाजी मस्तान और करीम लाला के साथ मिलकर मुंबई पर राज किया था। वरदराजन को मुंबई में तमिलों का मसीहा माना जाता था। माना जाता है कि हाजी मस्तान की ताकत बढ़ाने में वर्धा भाई का बड़ा रोल था। रिपोर्ट की मानें तो सुनील शेट्टी भी लंबे वक्त से ओटीटी का रुख करना चाह रहे थे। उन्हें अब तक ऐसा कोई ऑफर नहीं मिल पाया था जिस पर हां कह सकें। यह ऑफर सुनील शेट्टी को जमा। हालांकि ऑफिशियली कुछ भी फाइनल नहीं है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments