logo

  • 18
    10:14 pm
  • 10:14 pm
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

केतु गोचर से मेष राशि वालों के जीवन में हो सकते हैं बदलाव, जानिए किन बातों का रखना होगा ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। किसी भी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने का असर सीधा 12 राशियों पर पड़ता है। राहु-केतु एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ साल का समय लगाते हैं। 12 अप्रैल 2022 को केतु राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, केतु जन्म कुंडली के जिस भाव में गोचर करता है, उसी के अनुरूप फल देता है। जानिए केतु राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

सेहत का रखें ध्यान- वर्तमान में मेष राशि वालों के लिए केतु उनके आयु भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र के स्वामी शनि के नक्षत्र अनुराधा से केतु संचरण कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मेष राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपको कुछ निजी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
बुधदेव की इन दो राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, जानिए इनका स्वभाव व व्यक्तित्व

कार्यशैली में बदलाव संभव- केतु राशि परिवर्तन के दौरान आपकी कार्यशैली में बदलाव हो सकता है। कड़ी मेहनत के बाज भी आपको सफलता नहीं मिलने के योग बनेंगे। काम के तरीके में बदलाव करने के बाद आपको बदलाव नजर आएगा। यह बदलाव सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह का हो सकता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल- मेष राशि वालों को वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी छोटी बात से ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पहले से कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You can share this post!

Comments

Leave Comments