logo

  • 24
    05:50 am
  • 05:50 am
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

28 जनवरी से मेष समेत इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बनेंगे विशेष लाभ के योग

वैदिक ज्योतष शास्त्र में किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों का राजकुमार बुध 28 जनवरी को उदित होने वाले हैं। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में वाचक, प्रवक्ता, बुद्धि, व्यापार और लेखन आदि का कारक माना जाता है। बुध ग्रह के उदित होने से सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन इन 3 राशि वालों को विशेष लाभ के योग बनेंगे।

मेष राशि- बुध ग्रह आपकी कुंडली के दशम भाव यानी कर्म भाव में उदित होंगे। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। करियर में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। 

शनि की मकर राशि में बन रहा पंचग्रही योग, कुंभ समेत इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

वृषभ राशि- बुध आपकी कुंडली के नवम (भाग्य) भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार वालों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। बुध के प्रभाव से आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। बुध और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए बुध ग्रह शुभ फलदायी साबित होंगे।

धनु- बुध ग्रह आपके द्वितीय यानी धन भाव में उदित होंगे। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यस्थल पर आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You can share this post!

Comments

Leave Comments