logo

  • 26
    09:40 pm
  • 09:40 pm
logo Media 24X7 News
news-details
एजुकेशन

UPSC ESE Prelims Exam 2022: परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें टाइम टेबल

UPSC ESE Prelims Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी है। स्टेज I परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

- डायरेक्ट टाइमटेबल देखने के लिए यहां करें क्लिक

पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। कुल अंक 200 है। दूसरी शिफ्टमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है और 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन  प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती के माध्यम से 247  खाली पदों को भरा जाएगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments