logo

  • 24
    04:02 am
  • 04:02 am
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

सुख-संपदा के कारक शुक्रदेव हुए मार्गी, इन 4 राशि वालों पर है उनकी कृपा दृष्टि

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन या मार्गी होने का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ता है। धन, वैभव और संपदा आदि के कारक शुक्र देव 29 जनवरी 2022 को मार्गी हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक,शारीरिक व वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में ग्रह की वक्री चाल का अर्थ उल्टी और मार्गी का अर्थ सीधी चाल से होता है।जानिए शुक्र की मार्गी चाल का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

 

मेष- शुक्रदेव आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में विराजमान हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो इस दौरान पूरा होने की संभावना है। आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन- शुक्र ग्रह आपकी राशि के सातवें यानी दांपत्य जीवन में मार्गी हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

राशिफल 8 फरवरी: कन्या व धनु समेत इन 4 राशियों के लिए आज का दिन वरदान समान, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ

वृश्चिक- शुक्र आपकी राशि में दूसरे भाव यानी धन भाव में मार्गी हुए हैं। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बनेंगे। कहीं रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

मीन- शुक्र ग्रह राशि के दशम यानी कर्म भाव में मार्गी हुए हैं। आपको व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। आपको नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments