logo

  • 19
    10:59 pm
  • 10:59 pm
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

22 फरवरी से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी मुश्किलें, जानें उपाय

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 22 फरवरी को अस्त होने जा रहे हैं। यह धनु औ मीन राशि के स्वामी होते हैं। कर्क इनकी उच्च राशि और मकर नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सुख-संपदा, वैभव, दान, धन, पुण्य आदि का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के अस्त होने से 4 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां-

 

गुरु अस्त होने से कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान इन राशि वालों को किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। वाद-विवाद से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। इस दौरान इन राशि से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गुरु ग्रह के उपाय-

1. गुरुवार के दिन  ‘ओम बृं बृहस्पते नम:’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा पीली वस्तुएं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल और आम आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

2. गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को कपड़े दान में देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
3. गुरु दोष खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही पीले वस्त्रों को धारण करना चाहिए। 
4. भगवान विष्णु की पूजा के समय उन्हें पीले रंग की चीजें व मिठाई अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। पूजा के समय ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments