logo

  • 02
    10:47 am
  • 10:47 am
logo Media 24X7 News
news-details
समाजिक

अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता पर जोर

पाटन। कोसरिया मरार पटेल समाज अभनपुर राज का वार्षिक अधिवेशन महुदा में हुआ। इसमें अतिथियों ने सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष शाकांबरी बोर्ड रामकुमार पटेल रहे। अध्यक्षता एनके पटेल ने की। आयोजन में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा समाज को संगठित होकर रहना है आने वाले समय में समाज से विधायक बने यह सोच समाज को रखना है। वहीं समाज के द्वारा कुछ मांग रखी गई। इस पर रामकुमार पटेल ने कोल्ड स्टोर रूम भवन का निर्माण एवं अभनपुर राज के लिए 30लाख का भवन निर्माण का आश्वासन दिया।

जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष राम बाई, गजानंद सिन्हा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मरार समाज मेहनतकश समाज है और इस समाज ने जो मांग किया है उसे जनपद निधि से पूरा किया जाएगा। पांच लाख का भवन एवं डेढ़ लाख का टाईल्स लगवाने की घोषणा की। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष राम बाई गजानन सिन्हा सहित सामाजिक पदाधिकारी, पवन पटेल, रानी पटेल, ईश्वर पटेल, मनराखन पटेल, गया प्रसाद पटेल, लक्ष्‌मी नारायण, बलराम पटेल, सिया राम पटेल, देव लाल पटेल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुराने सिक्के और विदेशी मुद्राओं की लगी प्रदर्शनी

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में पुराने प्रचलित सिक्कों और विदेशी करेंसी की प्रदर्शन लगी। जिसमें देश में वर्तमान एवं आजादी के पहले, अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग, युक्रेन के नोट व स्टांप पेपर को भी रखा गया था। प्रदर्शनी देखने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। तरीघाट गांव पुरातात्विक महत्व वाला गांव है इस वजह से यहां यह प्रदर्शनी लगाई।

भारत के वर्तमान सिक्के नोट जो अभी चल रहे हैं, वहीं आजादी के पहले व कुशान पाल, मेवाड़ शासन, कलचुरी वंश के विभिन्ना चीजों के साथ विदेशी मुद्राओं को भी रखा गया था। पाटन तहसील के बटंग गांव के निवासी महेश वर्मा द्वारा इन सिक्कों और विदेशी मुद्रा व सामानों का संग्रहण किया गया है। उन्हें इस तरह के चीजों को एकत्रित करने का शौक बचपन से रहा है।

उन्होंने बताया कि तरीघाट पुरातत्व महत्व वाला गांव है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी को देखने वाले लोगों ने भी इसे सराहा। ग्रामीणों कहा कि देश में वर्तमान में प्रचलित सिक्का के अलावा आजादी के पहले प्रचलित रहे सिक्का के अलावा अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग की मुद्रा एवं स्टांप पेपर को भी देखने का मौका मिला।

You can share this post!

Comments

Leave Comments