logo

  • 17
    03:28 am
  • 03:28 am
logo Media 24X7 News
news-details
भारत

खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया IS जैसा, पुुलिस में शिकायत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अभ चंद महीने बाकी हैं और कांग्रेस यहां अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की एक किताब ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। खुर्शीद ने यह किताब अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर लिखी है। खुर्शीद ने अपनी किताब में एक तरफ अयोध्या पर फैसले को सही ठहराते हुए इस मुद्दे से आगे बढ़ने की सलाह दी है तो दूसरी तरफ उन्होंने इसमें हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से कर दी है। इस तुलना से विवाद इतना गहरा गया है कि किताब बुधवार देर शाम ही लॉन्च हुई और 24 घंटे से भी कम समय में खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है।

 

यह शिकायत विवेक गर्ग नाम के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की है और केस दर्ज करने की अपील की है। खुर्शीद पर हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। 

किताब में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि 'हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है, चुनाव प्रचार के दौरान इसका ज्यादा जिक्र किया जाता है।' किताब में उन्होंने कहा कि 'सनातन धर्म या क्लासिकल हिंदुइज्म को किनारे करके हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।' किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। 

 

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की भी आलोचना
किताब में देश में हिंदुत्ववादी राजनीति के प्रभाव की चर्चा करते हुए सलमान खुर्शीद लिखते हैं, "मेरी अपनी पार्टी, कांग्रेस में, चर्चा अक्सर इस मुद्दे की तरफ मुड़ जाती है। कांग्रेस में एक ऐसा तबका है, जिन्हें इस बात पर पछतावा है कि हमारी छवि अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी की है। यह तबका हमारी लीडरशीप की जनेऊधारी पहचान की वकालत करता है। इन्होंने अयोध्या पर आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए यह घोषणा कर दी कि अब इस स्थल पर भव्य मंदिर बनाया जाना चाहिए। इस रुख ने निश्चित तौर पर सर्वोच्च न्यायलय की ओर से दिए गए आदेश के उस हिस्से की अनदेखी की, जिसमें मस्जिद के लिए भी जमीन देने का निर्देश दिया गया था।" 

 

 

दिग्विजय सिंह ने भी दिया था हिंदुत्व पर बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी हिंदुत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है। दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया किविनायक दामोदर सावरकर जी कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि गऊ को माता क्यों मानते हो? वह हिंदू को परिभाषित करने के लिए हिंदुत्व शब्द लाए। इससे लोग भ्रम में पड़ गए। आरएसएस अफवाह फैलाने में माहिर है। अब तो सोशल मीडिया के रूप में उन्हें बड़ा हथियार मिल गया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments