logo

  • 20
    11:09 am
  • 11:09 am
logo Media 24X7 News
news-details
धर्म-कर्म

Dussehra 2021: दशहरा की डेट को लेकर ना हो बिल्कुल कंफ्यूज, जानिए यहां सही तारीख

दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, दशहरा हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। विजयादशमी के दिन रावण फूंकने की भी परंपरा है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। भगवान राम के रावण पर विजय प्राप्त करने के कारण ही इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था। कई बार लोगों के बीच दशहरा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन रहता है। ऐसे में जानिए दशहरा 2021 की सही तारीख और शुभ मुहूर्त-

 

दशहरा 2021 की तारीख-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मनाया जाएगा। दशहरा दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आता है। इस साल पूरे नौ दिनों की नवरात्रि पड़ रही है। नवमी तिथि 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। नवमी तिथि के बाद दशमी को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है।

दशहरा 2021 शुभ मुहूर्त-

 

 

 

दशमी तिथि 14 अक्टूबर की शाम 06:52 बजे से प्रारंभ होगी, जो कि 15 अक्टूबर 2021 की शाम 06:02 बजे समाप्त होगी।

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: - 14 अक्टूबर 2021 सुबह 09:36

श्रवण नक्षत्र समाप्त: - 15 अक्टूबर 2021 सुबह 09:16

 

मांगलिक कार्यों के लिए यह दिन माना जाता है शुभ

दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है। इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं। विजयादशमी के दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments