logo

  • 02
    05:52 am
  • 05:52 am
logo Media 24X7 News
news-details
समाचार पत्र

तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज, अमेरिका-जर्मनी व ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी यूक्रेन जंग में कूदे

अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी सीधे यूक्रेन युद्ध में कूद गए हैं। इससे जंग लगातार भीषण से भीषणतम की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि इस महीने रूस लगभग यूक्रेन पर हावी हो चुका था। रूसी आक्रमण के आगे यूक्रेनी सेनाएं पस्त हो रही थीं।

रूस-यूक्रेन युद्ध करीब 11 महीनों बाद "थर्ड वर्ल्ड वार" यानि तीसरे विश्व युद्ध की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी सीधे यूक्रेन युद्ध में कूद गए हैं। इससे जंग लगातार भीषण से भीषणतम की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि इस महीने रूस लगभग यूक्रेन पर हावी हो चुका था। रूसी आक्रमण के आगे यूक्रेनी सेनाएं पस्त हो रही थीं। यूक्रेन के पास टैंकों और युद्धक हथियारों की भारी कमी हो गई थी और इधर पुतिन ने जल्द ही यूक्रेन पर विजय हासिल करने की घोषणा भी कर दी थी। मगर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की एक अपील ने यूरोपीय संघ को न सिर्फ एकजुट किया, बल्कि खुलकर यूक्रेन की मदद को मजबूर भी किया। टैंको और सैन्य उपकरणों की भारी मदद मिलने के बाद यूक्रेन फिर से जंग में वापसी कर चुका है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments