logo

  • 19
    06:11 pm
  • 06:11 pm
logo Media 24X7 News
news-details
बिजनेस

1 जनवरी को LPG सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा या फिर विधानसभा चुनावों को देखते हुए नहीं बदलेंगे दाम?

नए साल 2022 में 1 जनवरी को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी के रेट जारी करेंगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या 1 जनवरी से घरेलू एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा? या फिर दाम कोई बदलाव नहीं होगा।

 

दरअसल साल 2022 के शुरुआती महीनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए ऐसा लगता है कि पहले की तरह इस बार भी चुनाव के बाद ही एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी होगी। यानी मार्च तक एलपीजी तक की कीमतों में राहत जारी रह सकती है। 

बता दें आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़ाई गई थी, जबकि कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 दिसंबर को 100 रुपये की वृद्धि की गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर में भी कामर्शियल सिलेंडर  266 रुपये महंगा कर दिया था। अगर नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है।

 

इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के दाम को 819 रुपये कर दिया गया। जुलाई में 834.50 का हुआ तो 18 अगस्त को कीमतों में 25 रुपये का इजाफा कर 859.50 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद एक सितंबर को 25 रुपये और बढ़ गया और अक्टूबर में भी 15 रुपये महंगा हो गया।

साल 2021 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव

 

 

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 दिसंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 नवंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 6, 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
सितंबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
अगस्त, 18, 2021 859.5 886 859.5 875
अगस्त, 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710

स्रोत: आईओसी

वहीं, साल 2021 में घरेलू सिलेंडर की कीमत 206 रुपये बढ़ गई। एक जनवरी 2021 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 694 रुपये का मिल रहा था और आज की तारिख में यह 900 रुपये का हो गया है। वहीं, 4 फरवरी 2021 को दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1533 रुपये था अब करीब 600 रुपये महंगा होकर 2100 रुपये पर पहुंच गया है।

गोरखपुर में एलपीजी सिलेंडर 962 रुपये का है तो कुशीनगर में 981 रुपये। उत्तराखंड के चंपावत में 937.5 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है तो मध्य प्रदेश के इंदौर में 927.5 रुपये। वहीं दिल्ली को छोड़ अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में यह 900, चेन्नई में 916 और कोलकाता में 926 रुपये में मिल रहा है।

अगला लेख

You can share this post!

Comments

Leave Comments