logo

  • 20
    03:08 am
  • 03:08 am
logo Media 24X7 News
news-details
रंगमंच

‘जोनास’ सरनेम हटाने की प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताई वजह, बोलीं-कैसे छोटी सी बात को.

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  अपने नाम में से जोनस (Jonas) सरनेम हटाने की वजह बताई है। बता दें कि जब अपने नाम से 'जोनस' शब्द हटाया तो सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया और इसके बाद लोग प्रियंका खूब ट्रोल करने लगे थे। हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने इसपर रिएक्शन देते हुए इसे अफवाह करार दिया।

 

‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ को हैं चर्चे  में

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद से ही प्रियंका अपने लविंग हसबैंड के साथ लॉस एंजिल्स अमेरिका में हैं, लेकिन इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी ​एक्टिव हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह अक्सर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ लेकर खबरों में छाई हुई हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। 

 

 

 

बताया क्यों हटाया सरनेम

‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया की बातचीत में जोनस' सरनेम हटाने के पीछे की वजह बताई। रिपोर्ट के अनुसार, देसी गर्ल  ने कहा कि वो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक ही यूजरनेम रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने दोनों ही हैंडल से जोनास सरनेम को हटा दिया। प्रियंका ने कहा,' उन्हें मजा आ रहा था कि कैसे लोग छोटी सी बात को इतना बड़ा कर देते हैं। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’

 

 

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’

गौरतलब है कि प्रियंका की अपकमिंग फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया है। फिल्म मूल रूप से 2003 में द मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में एक बच्चे के ऊपर फीचर की गई थी। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments