logo

  • 29
    02:47 am
  • 02:47 am
logo Media 24X7 News
news-details
क्राइम

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट, आज गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे किसान और अगले साल GDP में 11% ग्रोथ की उम्मीद

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसने मारी पुलिस को तलवार? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्यों नहीं की मोदी से बात? क्यों खास है अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम?

  • BSE का मार्केट कैप 186.12 लाख करोड़ रुपए रहा। 52% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 3,063 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,327 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,587 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • यूपी के मुजफ्फरनगर से किसान आज दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।
  • संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज सद्भावना दिवस मनाएंगे। वे आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास भी रखेंगे।

देश-विदेश

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका
दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दूतावास की इमारत से करीब 150 मीटर दूर हुए इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि शुक्रवार को ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह थी। इससे पहले फरवरी 2012 में भी इजराइली दूतावास की एक कार को निशाना बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, दूतावास के पास रोड डिवाइडर पर एक फ्लॉवर पॉट में इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस (IED) मिली है।

सिंघु में पुलिस पर तलवार से हमला
किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को बवाल हो गया। दोपहर में कुछ लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। इन लोगों ने किसानों के सामान तोड़ दिए। इसके बाद किसानों और लोगों के बीच झड़प हो गई। पथराव भी हुआ। हालात संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। अलीपुर थाने के SHO प्रदीप पालीवाल तलवार से हुए हमले में जख्मी हो गए। इस बवाल के बाद हरियाणा के 17 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया।

जाट लैंड में किसान महापंचायत
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर दो महीने से जारी किसानों का प्रदर्शन 26 जनवरी को हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बाद, पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने की कवायद शुरू की, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरना छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके भाई और BKU के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपने गृह जिले मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई थी। इसमें नरेश टिकैत ने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की। साथ ही कहा कि अब भाजपा के लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

दिल्ली हिंसा पर राहुल के सवाल
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग लाल किले में घुसे, उन्हें रोका क्यों नहीं गया। इसके पीछे गृह मंत्री का क्या मकसद था। उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि देश के सभी किसान अब तक इस कानून को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं। अगर वे इसे समझ गए, तो यह आंदोलन गांवों से शहरों और फिर पूरे देश में फैलेगा।

BSE सेंसेक्स 6 दिन में 8% टूटा
बाजार की लगातार तेजी गिरावट में बदल गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 6 दिन में 8% के करीब टूट चुका है। 21 जनवरी को यह 50,185 अंक पर था और 29 जनवरी को यह 46,285 अंक पर पहुंच गया। यानी इसमें 3,900 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। इस दौरान बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी 13 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। मार्च 2020 से लेकर अब तक यह पहली बार हुआ है जब मार्केट कैप में लगातार इतनी गिरावट आई है।

इकोनॉमिक सर्वे ने जगाई उम्मीद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को संसद में 2020-21 का आर्थिक सर्वे पेश किया। सर्वे के मुताबिक, कोरोना की वजह से इस साल GDP में 7.7% गिरावट का अंदेशा है। हालांकि, इसके बाद तेज रिकवरी की भी उम्मीद है इसीलिए 2021-22 में GDP में 11% ग्रोथ रहेगी। फिर भी महामारी से पहले जैसे स्तर पर आने में इकोनॉमी को दो साल लगेंगे। सर्वे में हेल्थकेयर पर सरकारी खर्च जीडीपी का 2.5 से 3% तक ले जाने की बात कही गई है। अभी यह 1% के आसपास ही है।

एक्सप्लेनर

कैसे बीता कोरोना का एक साल?
देश में कोरोना का पहला केस पिछले साल 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। भारत में जब पहला केस मिला, तब तक दुनिया के 18 और देशों में भी कोरोना के मरीज मिल चुके थे। पहला मरीज आने के 52 दिन बाद 24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लॉकडाउन की घोषणा की। इसका असर भी दिखा, लेकिन अनलॉक होने के बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़े। आज कोरोना का पहला मामला आए एक साल पूरा हो रहा है। पिछला एक साल कैसा बीता? कैसे कोरोना बढ़ा और कैसे अब कम हो रहा है? आइए समझते हैं...

पॉजिटिव खबरन

मकीन का बिजनेस करतीं किन्नर राजवी

आज की कहानी सूरत की रहने वाली किन्नर राजवी जान की। किन्नरों को समाज में तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ता है और उनका सामान्य जीवन बिता पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन, राजवी को परिवार का साथ मिला, तो उन्होंने भी अपने जज्बे से मुकाम बनाया। आज राजवी सूरत में नमकीन की शॉप चलाती हैं। उनकी रोजाना की कमाई 1500 से दो हजार के बीच है। पढ़िए राजवी की कामयाबी की पूरी कहानी...


मोटेरा में स्टेडियम में 11 मल्टीपल पिच
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और चौथा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये टेस्ट मैच 24 फरवरी और 4 मार्च से खेले जाएंगे। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होने के अलावा मोटेरा की एक खासियत यह भी है कि यह दुनिया का अकेला ऐसा मैदान हैं, जहां 11 मल्टीपल पिच हैं। मोटेरा की 11 पिच में से 5 के निर्माण में लाल मिट्टी और बाकी 6 में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। मोटेरा में मेन ग्राउंड के अलावा, दो प्रैक्टिस ग्राउंड भी हैं। दोनों में 9-9 मल्टीपल पिच हैं।

बाइडेन ने 7 वर्ल्ड लीडर्स से बात की, इनमें भारत नहीं
20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले जो बाइडेन ने पहले हफ्ते में दुनिया के सात राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बातचीत की। इनमें न तो अमेरिका का सबसे करीबी इजराइल शामिल है और न एशिया की दोनों शक्तियां यानी भारत और चीन। थोड़ा और आगे बढ़ें। इस फेहरिस्त में कोई खाड़ी देश मसलन सऊदी अरब, यूएई और बहरीन भी शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन ने उन देशों के नेताओं को अब तक फोन कॉल्स नहीं किए हैं, जिनसे अमेरिका के अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, चीन और ईरान इस मामले में अपवाद हैं।

सर्दी से कांपे मध्य प्रदेश और राजस्थान
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कई मैदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुरुवार को राजस्थान के 9 शहरों में पारा 5 डिग्री से कम रहा। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में 12 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलीं।

सुर्खियों में और क्या है..

  • देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इनमें पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी शामिल होंगे।
  • UN सेक्रेटरी जनरल एंतोनियो गुटरेस ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में वैक्सीनेशन कराया। UN चीफ ब्रान्क्स के वैक्सीन सेंटर पहुंचे और यहां मीडिया के सामने वैक्सीनेशन कराया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments